छपरौली (बागपत)। कस्बे के 33केवी बिजलीघर पर क्षेत्र के दर्जनों लाइनमैन एकत्र हुए। उन्होंने यहां सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है जो महंगाई के इस दौर में काफी कम है। निगम के उच्च अधिकारियों से मानदेय 10 हजार कराए जाने की मांग की है। इसमें विपिन, कुलदीप, रामकुमार, प्रदीप, सोहनवीर, जयपाल, इंद्रजीत, बिल्लू, अरविंद, राजेंद्र, प्रवीण, संजीव व लियाकत मौजूद रहे।