फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में श्रद्वालुओं ने श्रीजी की पूजा अर्चना की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने श्री जी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। साथ ही मनमोहक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। खेकड़ा शहर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार की शाम सात बजे परम पूज्य गर्णिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र, भगवान महावीर प्रार्थना एवं महिला जैन मिलन की बैठक के साथ हुआ। कार्यक्रम में लक्की ड्रा विजेता वीरांगना संगीता जैन रही। कार्यक्रम का आयोजन विपिन कुमार जैन बड़ौत ने कराया। इसके बाद भजन संध्या में मनमोहक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे और श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मंदिर परिसर माता जी के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान शिखर चंद जैन, जनेश्वर दयाल जैन, मंजुषा जैन, पिंकी जैन, आशा जैन, दीपा जैन, रीना जैन, वीना जैन, वंदना जैन, सरिता जैन, कविता जैन, रीना जैन, रेखा जैन, शोभा जैन, पुष्पा जैन, संगीता जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें