खेकड़ा (बागपत)।
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया बागपत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार जयंत चौधरी छह मार्च बुधवार को ग्राम मवी कलां में नुक्कड़ सभा करेंगे। सोमवार को रालोद नेताओं ने क्षेत्र के ग्राम फखरपुर, फिरोजपुर, नंगला बड़ी, अहमदनगर आदि गांवों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उनके साथ पूर्व विधायक अजय तोमर, ओमबीर तोमर, डॉ जगपाल सिंह, चौधरी भोपाल सिंह, ब्रहम पाल सिंह सभासद, धर्मपाल सिंह, हरेंद्र चौधरी आदि रहे।