बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्याय जयंत चौधरी की छह मार्च को मवीकलां गांव में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में जनसंपर्क किया और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मवीकलां गांव में साहबे तेवतिया और महासिंह के निधन पर कार्यकर्ताओं ने परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मेंद्र काठा, रमेश त्यागी, कोशिंद्र, धर्मपाल, देवेंद्र, बलबीर, वीरेंद्र, शिवकुमार, रामअवतार, अनिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।