बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों को समय पर लाभ मिले इसके लिए कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। उप कृषि निदेशक की ओर से कर्मचारियों की दिन और रात की में ड्यूटी निर्धारित की है।
कृषकों की आय में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की है। दो हेक्टेयर वाले लघु एवं सीमांत कृषक इसके पात्र है। ऐसे सभी कृषकों का कृषि विभाग की और से सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें कई विभागों के कर्मचारी लगे हुए है। करीब 33 हजार कृषकों का अभी तक डाटा लॉक किया जा चुका है। किसानों को तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रथम किश्त का लाभ पहुंचाने के लिए तेज गति से कार्रर्वा की जा रही है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने शिफ्टों में कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। दिन में अलग और रात में अलग कर्मचारी ड्यूटी करेगा। इसके लिए समय बांट दिया है और कार्य की जिम्मेदारी दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषकों को प्रथम किश्त का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।