फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में राजनेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें राजनेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर कार्य करने की अपील की। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. गीता रानी ने किया। विवि के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था नहीं, जीवन है। उन्होंने राजनेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही संसदीय लोकतंत्र की विकास यात्रा मेें आए विविध पड़ावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र मेें मतदाता शासकों को एक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सहमति-असहमति के विचार का जीवन मूल्य है, समावेशी होना लोकतंत्र की प्राथमिक आवश्यकता है। संचालन डॉ. प्रताप चौधरी और डॉ. अरुण सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें