बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय बैठक की। इसमें जिला सम्मेलन, केंद्रीय प्रवास, संगठन विस्तार आदि विषयों पर चर्चा की। इसमें संगठन विस्तार के अंतर्गत जिला संयोजक गौरव पंवार ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें रामदेव जिला मीडिया संयोजक, आदित्य तोमर सह संयोजक, गगन तोमर जिला आंदोलन प्रमुख, सागर पंडित जिला संयोजक राष्ट्रीय कला मंच, हिमांशी जिला छात्रा प्रमुख, पिंकी रानी जिला सह छात्रा प्रमुख, बड़ौत तहसील प्रमुख रवि, तहसील संयोजक हिमांशु, तहसील सहसंयोजक गौरव राजपूत, नगर अध्यक्ष मनीष दांगी, नगर मंत्री अमित दीक्षित, नगर संपर्क प्रमुख गौरव तोमर, नगर सहमंत्री संदीप शर्मा, वैभव राजपूत को बनाया।