बड़ौत (बागपत)।
परिजनों ने बुढ़पुर गांव के पूर्व डीएसपी सुक्रमपाल सिंह की अस्थियों को खेत में दबाकर पौधा लगाया। पूर्व डीएसपी सुक्रपाल (94) का तीन जनवरी को निधन हुआ। उनके बेटों डॉ. अजय चौधरी, डॉ. विजय कुमार सिंह और संजय सिंह ने बताया कि उनके पिता ने मरने से पूर्व इच्छा जाहिर की थी कि मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित न करें, उन्हें खेत में ही दबा दिया जाए। इसलिए उनकी अस्थियों को खेत में दबा किया । साथ ही उनके नाम से खेत में पौधा लगाया।