फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पंडित मालवीय और अटल जी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने मंगलवार को पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु समर्पित किया। उन्होंने अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की । इसमें प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव ब्रिजेश शर्मा, प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार, उदयभान द्विवेदी, डॉ. सुनील धीमान, डॉ. उमाशंकर शर्मा, संजय वशिष्ठ, ब्रजभूषण शर्मा, कमल शर्मा, भूपेश्वर दत्त पांडे, गौरव त्यागी, स्वाति कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें