फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों की मनमानी से सवारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की बिजरौल रोड पर बने स्टैंड पर टेंपो चालकों द्वारा सवारी भरनेे को लेकर आए दिन होने वाली कहासुनी से सवारियां परेशान हो चुकी है। रविवार को भी टेंपो में सवारियों बैठाने को लेकर दो चालकों मेें कहासुनी हुई और देखते ही देखते उनमें मारपीट हुई। इसके चलते बाद में सवारी एक अन्य वाहन में बैठकर चली गई। सवारियों ने प्रशासन से इस मामले पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सवारियों ने कहा परिवहन विभाग के अफसरों की ढीली कार्यशैली के कारण सवारियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यहां पर रोडवेज बसों का संचालन बहुत कम है और टेंपो का अधिक। जिस कारण आए दिन टेंपो चालकों में सवारी बैठाने को लेकर खींचातानी, कहासुनी व झगड़ा होता रहता है। जिस कारण यहां पर आने वाली सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दर्जनों बार इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार व एआरएम योगेंद्र पाल से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा इस रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है, जल्द ही सवारियों की परेशानी कम होगी। इनमें राजीव, उत्तम, प्रकाश, शीतल, संगीता, नेहा, सुमन, हरवीर, रोहित, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें