फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस न रोकने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस न रोकने पर
विज्ञापन

यात्रियों ने किया हंगामा

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव में रोडवेज बस न रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में बस में बैठे लोगों ने ही समझाकर मामला शांत किया।
मुजफ्फरनगर से बड़ौत आ रही रोडवेज बस जब बिजरौल आई तो वहां खड़े यात्रियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। कुछ युवकों और अन्य लोगों ने बस के आगे खड़े होकर गाड़ी को रोका। बस रुकने पर यात्रियों ने चालक के खिलाफ आक्रोश जताकर हंगामा किया। यात्रियों ने कहा कि आए दिन रोडवेज चालक बस को बिजरौल स्टैंड पर नहीं रोकते हैं। इससे यहां के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। काफी हंगामे के बाद बस में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। इसमें राहुल, सचिन, मोहित, अंकित, रामबीर, सोहनवीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें