बागपत। लौहड्डा गांव में मास्टर बलजीत सिंह के आवास पर वैदिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया। मुकेश, वीरेंद्र और महावीर सिंह ने यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ दुनिया का सर्व श्रेष्ठ कर्म है। इसके बिना मनुष्य का भला नहीं हो सकता। हमें सभी को प्रतिदिन अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। इसमें कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मुनेंद्र पाल, वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, वीरपाल राठी, अश्वनी तोमर, गुलवीर प्रधान आदि उपस्थित रहे।
दरियाव सिंह के 99 वें जन्मदिन पर किया पौधरोपण
दोघट (बागपत)। गैड़बरा गांव में दरियाव सिंह का 99वां जन्म दिन मनाया गया। परिवार के लोगों ने बुजुर्ग के हाथों घर के आंगन में एक पेड़ भी लगाया। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित सत्यपाल आर्य रहे। शिक्षक विकास कुमार राणा, भोपाल सिंह ने वेदपाठ किया। इस दौरान राम भरोसे लाल भाईजी, रुकमपाल सिह, प्रवेंद्र तोमर, आनंद छिल्लर, सुरेश पाल राणा, हरपाल आर्य, विकास मलिक, लोकेश, हरेंद्र सिह, सत्यपाल आर्य, देवेंद्र सिंह आदि रहे।