बागपत। सहकारी समिति यूनियन के बैनर तले 36 सहकारी समिति के कर्मचारियों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। 12 दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हुए हैं।
लेखा परीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि समिति के कर्मचारी प्रत्येक वर्ष दो माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन भत्ता दिया जाता था, लेकिन विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसे बंद करवा दिया। दीपावली पर आदेश के बावजूद बोनस के आदेश भी नहीं किए गए हैं, जिस कारण कर्मचारियों का त्योहार भी फीका रहा। जिलाध्यक्ष राजीव राणा, हरेंद्र मलिक, यशपाल सिंह राणा, विवेक राणा, कर्मवीर तोमर, सुकेंद्र, ब्रह्मपाल, सुमीत शर्मा, सुरेंद्र सिंह धामा, सुनील कुमार, प्रवीण, जितेंद्र ठाकुर, ओमपाल, सुदर्शन गुप्ता, रामनारायण, धर्मवीर सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, अतरपाल यादव, कर्मवीर यादव, मुकेश धामा, राजवीर सिंह, नीलेश चौहान, रमेशचंद चौहान मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र के पांच प्रांतीय रक्षक दल का होगा चयन
बागपत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि प्रांतीय रक्षक दल संगठन के अंतर्गत जिले में पांच जवानों का ग्रामीण क्षेत्र से चयन होगा। चयनित होने पर सभी को 22 दिवसीय वर्दी सहित प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक विकास भवन में आवेदन किया जाएगा।