बिनौली (बागपत)। फजलपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को मंदिर समिति की बैठक हुई, इसमें मंदिर के जीर्णोद्धार पर चर्चा की और कार्य में तेजी के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष मास्टर चरण सिंह शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा देवी मंदिर से लोगों की आस्था है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित कर देव मूर्तियां स्थापित होगी। उन्होंने कहा चैत्र मास नवरात्र में लगने वाला दो दिवसीय मेला इस बार ऐतिहासिक होगा। शारदीय नवरात्र की सप्तमी, अष्ठमी को मंदिर मंच पर गांव के महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन होगा। इसमें प्रबंधक अरुण कुमार अरोरा, उप प्रबंधक महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद अरोरा, ब्रह्मदत्त शर्मा, राकेश कुमार आदि रहे।