दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव में दो दिवसीय यजुर्वेद खंड परायण महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर यज्ञ के ब्रह्मा धीरज आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। सभी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ हमारे जीवन में खुशियां भरता है। यज्ञ से वातावरण शुद्धि होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। भजन उपदेशक राजेंद्र आर्य ने अपने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञमान सहेंद्र सिंह ठेकेदार रहे। वेदपाठ कपिल आर्य, विदुषी आर्या ने किया। इसमें मास्टर जसपाल सिंह, अमरपाल पंवार, मांगेराम आर्य, रमेश चंद्र आर्य, मनोज राणा, अशोक कु मार, चौहान पाल सिंह, मास्टर सुखबीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, ब्रह्मचारी आर्य, रोशन लाल आर्य, पुष्पेंद्र, राजेंद्र आर्य आदि रहे।