फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने छह अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जल निकासी का कोई साधन नहीं है। स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी कर चुके है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने धरना शुरू किया है। गत बुधवार की शाम डीएम के आदेश पर बिनौली ब्लॉक से टीम ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। टीम उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपेंगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पांच अक्तूबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छह अक्तूबर को भूखहड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर राजीव राणा, बिंदु राणा, मनोज राणा, प्रदीप राणा, राजा, मास्टर बिल्लू, कल्लू राणा, प्रताप, अनुज, सतपाल, काला, देवेंद्र, सतपाल, तिरपाल सिंह, सोनू राणा, नबाब, कृष्णपाल, ओमवीर सिंह, अशोक, राजू, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें