फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी समेत कई कुख्यात कोर्ट में नहीं किए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी समेत कई कुख्यात को पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। इस मामले में चार बदमाशों की पेशी हुई। आरोपी दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन फरार है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा को 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस बागपत न्यायालय में पेशी पर लेकर आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक स्कूल के निकट कार सवार कुख्यात सुनील राठी के गुर्गों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर पुलिसकर्मियों से दो एके-47 व कारबाइन लूटकर अमित उर्फ भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए थे। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस विवेचना में कुख्यात सुनील राठी का नाम साजिश रचने में सामने आया। इस मामले में पुलिस ने 21 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । बाद में अमित उर्फ भूरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया।
यह मुकदमा एडीजे स्पेशल एससीएसटी कोर्ट में विचाराधीन है, इसमें फिलहाल गवाही चल रही है। इस मामले में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी समेत कई कुख्यात की पेशी होनी थी। बागपत जेल से अरविंद, पौड़ी से सचिन खोखर, दिल्ली से दिनेश टापा और नवीन को पुलिस पेशी पर लेकर आई, जबकि कुख्यात अमित उर्फ भूरा को पटियाला और सुनील राठी, नीरज बवाना को दिल्ली पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। इस मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन आठ दिन पहले पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। भूरा फरार केस की तारीख के कारण कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा ने पुलिस बल के साथ कचहरी में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें