बड़ौत (बागपत)।
पिछले दो दिन से नगर व क्षेत्र में चल रही रूक-रूक कर बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत ली।
बता दे कि पिछले 20 दिन से लोग गर्मी से परेशान हो उठे थे, ऊपर से अंधाधुंध अद्योषित विद्युत कटौती ने लोगों की समस्या ओर बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तो गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबक जाते थे, हालांकि शाम के समय मौसम में हल्की ठंड रहने से लोग बाजारों में सामान खरीदने पहुंच जाते थे। पिछले दो दिनों से आसमान मेें बादल छाए है और रुक-रुककर नगर व क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम को लोग जमकर लुफ्त उठा रहे है। वहीं इस बीच चल रही ठंडी हवाएं से लोगों ने राहत की सांस ली।