बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक राजन जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारंभ होकर गांधी जयंती तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा कैंप लगाया और सफाई अभियान चलाया। नगर की कांशीराम कॉलोनी में धार्मिक मंदिर नाग बाबा मंदिर की प्रतिमा और प्रांगण की सफाई की।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजयुमो के नेतृत्व में लगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 87 लोगों का उपचार कैंप के माध्यम लाभ प्राप्त किया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एस.मलिक की टीम ने मेडिकल चेक अप किया। भाजयुमो जिला संयोजक राजन जैन ने कहा कि दो अक्टूबर तक जिले को खुले में शौच मुक्त करना है, हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। इसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान द्वारा लोगों को जागरूक करने वालों में भाजपा नगर मंत्री अंकित जैन, मोहित जैन, मोनू स्वामी, विकास कश्यप, सुमित वत्स, शोभित सैनी, सोनू सैनी, राजू कश्यप, आयुष कुमार, अमन, मनीष, शशांक सेन, पं. रमाशंकर, गुड्डू, विक्रांत कुमार आदि रहे।