बागपत। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 24 घंटों का सामूहिक उपवास के तहत धरना दिया। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इंजीनियर राजेश कुमार पटवा ने बताया कि प्रबंधक से वार्ता होने के पश्चात भी कोई भी सकारात्मक आदेश निगम न होने पर रोष प्रकट किया। अवर अभियंता के अनुमनय समयबद्ध वेतन की व्यवस्था को बहाल करने, ज्येष्ठता सूची में लगाई आपत्तियों को समाहित करने, अवर अभियंता की भ्रष्ट एवं बेनियम व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने, पुरानी पेंशन आच्छादित, संवेदनशील पदों पर आउट सोर्सिंग समाप्त कर अतिशीघ्र स्थायी कर्मिकों की नियुक्तियां, अवर अभियंताओं को वाहन प्रतिपूर्ति भत्ते, संगठन की पेंशन शाखा से 26 अगस्त को संपन द्विपक्षीय वार्ता में सहमति के बिंदुओं पर प्रभावित कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 27 को सामूहिक उपवास, दो अक्तूबर को 48 घंटे का सामूहिक उपवास सत्याग्रह होगा। इसमें रविंद्र कुमार, नरेंद्र, रवि प्रताप सिंह, मनोज, मोहम्मद आसिफ, पूनम, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, कपिल कुमार, कुलशन कुमार, सुनील कुमार आदि रहे।