फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नलकूप का सर्वे निकट के पोल से न कर दूरी के जोड़ा से लाइन खींच दी। इससे उनकी हजारों की फसल नष्ट हुई है। हिलवाड़ी गांव के राजपाल फौजी ने मुख्य अभियंता के आदेश को दिखा कर बताया कि उन्होंने आदेश पारित किए थे कि जो नलकूप लगना है, उसकी लाइन का सर्वे निकट बिजली के खंभे से कराया जाए, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चौहल सिंह के जोडे़ से 490 मीटर की लाइन नरेंद्र के खेत से बनाई। जबकि नजदीक के पोल से विद्युत लाइन नहीं खींची। इससे उनकी ईख की हजारों रुपये की फसल नष्ट कर दी । उन्होंने कहा विपक्ष ने झूठी पंचायत दिखा कर मेरी अध्यक्षता दशायी है। ऐसी पंचायत नहीं हुई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें