फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश भगवान की शेभायात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में हनुमान मंदिर पर पांचवीं विशाल गणेश महोत्सव के लिए ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणपति की मूर्ति लाई गई। शोभायात्रा मैन बाजार से से शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ यात्रा में गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष गूंज रहा था। अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते चले। रास्ते में श्रद्धालु महिलाओं ने जगह-जगह गणपति भगवान की आरती उतारी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह ठंडा पानी पिलाया और मिठाई खिलाई। कस्बा का भ्रमण कर शोभा यात्रा हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा को पंडित राकेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान कराया। इसमें रोबिन वर्मा, सचिन, सीटू, सागर, विनोद गुप्ता, सुभाष, विपिन गुप्ता, अजय गुप्ता, पवन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें