वायरल और टाइफाइड का प्रकोप, सैकड़ों बीमार
बागपत। जिले में वायरल फीवर और टाइफाइड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बुखार की जकड़ में आ गए है। घर में परिवार के अधिकांश सदस्य बीमार हैं। एक से शुरूआत होते ही पूरे परिवार इसकी चपेट में आ रहा। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया है।
मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों बीमार हो रहे है। वायरल फीवर और टाइफाइड ने लोगों को जकड़ लिया है। घर-घर में लोग फीवर से ग्रस्त हो गए है। अचानक तेज बुखार हो रहा, उसके बाद सर्दी लगने लगती है। फिर नजला, जुखाम और खांसी अपने पैर पसार रही है। इन्हीं मरीजों में टाइफाइड बुखार भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मौसम के बदलने से सामान्य बुखार के मरीज बढ़ गए है। वायरल फीवर ने पैर पसार लिए है। टाइफाइड बुखार के मरीज भी आ रहे है। जिला अस्पताल में हर रोज अब करीब दो हजार मरीजों का उपचार हो रहा। इसमें बुखार के मरीज सबसे ज्यादा है। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी बुखार के मरीज पहुंच रहे है। यहां पर सबसे ज्यादा खुजली और खांसी के मरीज आ रहे है। अभी केवल वायरल फीवर हो रहा है। लोगों को एतियास बरतने की जरूरत है।