फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंकिग अभियान में कई जगह नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ऊर्जा निगम की टीम ने नगर में बिजली चोरी करने वालों व बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर उपभोक्ता ने चेकिंग का विरोध कर टीम के साथ नोकझोंक की, इसके बावजूद टीम दर्जनों कनेक्शन काटने व लाखों की राजस्व वसूली करने में सफल रही।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह व अधिशासी अभियंता यादवेंद्र के आदेश पर बुधवार को जेई टाऊन रवि प्रताप के नेतृत्व में गठित ग्रामीण व नगर की विद्युत टीम ने बिजली चोरी व बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम का गांधी रोड, नेहरू रोड और पठानकोट मोहल्ले में उपभोक्ताओं ने विरोध भी किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने हाल ही में बिल जमा किया है, उनके यहां पर बकाया दर्शाकर उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने तक की धमकी दी जा रही है। जेई टाऊन रवि प्रताप ने उपभोक्ताओं को समझाया कि शासन के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई कर्मचारी पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अभियान के दौरान टीम ने 30 बडे़ बकायादारों के कनेक्शन काटे और 1.5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। दर्जनों त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक किए । टीम में जेई विकास, पवन, आलोक, नरेंद्र, गुलशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें