बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक चेयरमैन अमित राणा के आवास पर संपन्न हुई। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के निर्देश पर केरल आपदा राहत अभियान, महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाने पर मंथन किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल तोमर ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। बैठक में जिला प्रवासी नैनी गौतम ने 5 और 6 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इसमें चंद्रवीर तोमर, चेयरमैन अमित राणा, बिजेंद्र शर्मा, जसवीर सोलंकी, कमल तोमर, कृष्णा शर्मा, प्रशांत तोमर, राजन, मोहित, अजय, आलोक आदि रहे।