फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महंगाई रोकने में असमर्थ- ढाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया। भाजपा सरकार को गरीब और मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन

रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है। रुपये की कीमत डालर के मुकाबले घटती जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार महंगाई रोकने में असमर्थ है। उन्होंने कहा किसान विरोधी सरकार का रालोद बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान बिना भुगतान के त्योहार तक नहीं मना पा रहा है। भुगतान नहीं होने से किसान अपने बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा नवयुवक रोजगार के लिए भटक रहा है। केंद्र सरकार मात्र झूठ से 2019 का चुनाव जीतना चाहती है। रालोद जल्दी ही जनहित की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इसमें योगेंद्र, अमित, रब्बान खान, उस्मान मुखिया, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें