फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्य समाज ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी से मौर्य समाज के लोगों में रोष है। अखिल भारतीय मौर्य महासभा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर रोष व्यक्त किया। साथ ही लोकसभा में की गई टिप्पणी की कार्रवाई के रिकार्ड से निकालने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय मौर्य समाज की शहर में बैठक हुई। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा में दिए गए भाषण में रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने बताया कि मौर्य वंश में जन्मे सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य को भेड़-बकरी चराते थे, वह उच्च जाति के नहीं थे, फिर भी राजा बनने की बातें कहीं, यह अशोभनीय है। ऐसी टिप्पणी कर मौर्य जाति ही नहीं अखंड भारत के निवासियों को अपमानित किया है। मौर्य केवल जाति ही नहीं बल्कि भारत की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजा। इसमें गृहमंत्री ने लोकसभा में भाषण के दौरान की गई टिप्पणी के रिकॉर्ड से निकालने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महकार सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मौर्य, प्रदेश प्रभारी बलराम मौर्य, प्रदेशाध्यक्ष संदीप सैनी, प्रदेश महासचिव त्रिलोक चंद कुशवाह, विवेक शाक्य, महकार सैनी,संजय मौर्य, आकाश शाक्य, जिलाध्यक्ष किरण पाल सैनी, जिला सचिव डॉ. नरेश कुमार सैनी, बाबूराम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें