बड़ौत (बागपत)। गांधी चौक पर लगे ध्वज को क्षतिग्रस्त के बाद यथावत स्थिति में लगवाने की मांग को लेकर मंगलवार को देर शाम जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन छपरौली वीरेंद्र सिंह, लता चौधरी, उर्मिला आदि ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया। मामला बढ़ता देखकर एसडीएम ने तहसीलदार मांगेराम चौहान को मौके पर भेजा। कांग्रेसी ध्वज को यथावत स्थिति मेें लगाने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर व्यापारी भी काफी संख्या में पहुंचे। किसी तरह तहसीलदार मांगेराम चौहान ने मामला शांत किया और 15 अगस्त को ध्वज रोहण के लिए अस्थायी पोल जिस जगह पहले ध्वज था, वहां पर लगाने की सहमति दोनों पक्षों की बनी। तब जाकर मामला शांत हुआ।