फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का शहर में जुलूस, तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में जुलूस निकालकर तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के नेतृत्व मेें मंगलवार को कार्यकर्ता शहर में जुलूस निकालते हुए तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा राफेल विमान में किए गए घोटाले के विरुद्ध उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजब्बर के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांगेराम को सौंपा, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों मेें वृद्धि, रसोई गैस व सिलिंडर की बढ़ी कीमत वापस ली जाए, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लिया जाए, किसानों को बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराया जाए, प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति का राशन कार्ड बनवाया जाए। साथ ही गांधी चौक पर क्षतिग्रस्त ध्वज को यथा स्थिति लगवाए जाने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर ध्वजस्थल पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल पथौलिया, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, उर्मिला सिंह, जाहुल, अशोक, सचिन, हरवीर सिंह, रविप्रकाश, जाकिर, माजिद, सोनू, दीपक, हरेन्द्र सिंह, विकास तोमर, डा. नरेंद्र, आशीष वर्मा, बाबू, चंद्रपाल शर्मा, पप्पू चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें