फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडावद में जल भराव से डूबे दर्जनों मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में रविवार की दोपहर से चल रही बारिश से जहां बड़ावद में जल भराव से दर्जनों मकान पानी में डूब गएं, वहीं मलकपुर गांव में कई मकानों में दरार आने से मकान जमीन मेें धंस गए हैं। लोगों ने भागकर जान बचाई। आक्रोशित लोगों ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन कर समस्या हल कराने की मांग की। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं यह बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। नगर की एक भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर जलभराव की स्थिति न हो। वाहनों में पानी भरने से वे बंद हो गए। इसके अलावा ब्लाक के बड़ावद गांव मेें तालाब पर हुए अतिक्रमण व सही ढंग से खुदाई न होने के कारण गांव के दर्जनों मकान पानी मेें डूब गए। प्रधान अवनीश ने बताया कि जल भराव से गांव के कल्लू मास्टर, ओमपाल, रमेश, राजेंद्र, जगमाल, सुरेंद्र सहित कई मकानों में पानी भर गया। इससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। प्रधान ने कहा उनके कार्यकाल से पहले पहले कभी सही ढंग से तालाब की खुदाई नहीं हुई और न ही किसी ने अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया, इसी वजह से आज गांवों के लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान अवनीश के नेतृत्व में ब्लाक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा लोयन मलकपुर गांव मेें भी जल भराव की समस्या से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। जल भराव के चलते सोमवार की तड़के गांव के मोहित पुत्र परमवीर व ममता पुत्री इंद्रपाल के मकान में अचानक दरार आ गई और उन्होंने मकान जमीन पर धंस गया। उन्होंने घर के निकलकर जान बचाई। सभी ने ब्लाक पर प्रदर्शन किया। वहीं नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर जल भराव के चलते छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिक्षक नेता अजय राज शर्मा ने मैदान से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। आक्रोशित छात्रों ने जल भराव को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का जमकर उठाया लुफ्त
बड़ौत। दो दिन से चल रही बारिश का युवाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। युवा बाइक व अन्य वाहन लेकर इधर-उधर दौड़ते रहे। बारिश मेें युवाओं ने जमकर सेल्फी व फोटो भी खींचे और उन्हें फेसबुक पर अपलोड कर जमकर वाही-वाही लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें