बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव से सांड़ का प्रकरण गहराता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने मामले पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया और सीएम के समक्ष समस्या को रखने की बात कहीं। शिकायतकर्ता अंकुश तोमर पुत्र रमेश पाल ने बताया कि 11 जुन 2018 से बागपत के हिलवाड़ी गांव का सांड़ गायब है। सांड़ कभी किसी किसान के खेत में भी नहीं घुसता था गांव के सभी समाज के लोग रोज सुबह शाम रोटी खिलाते थे। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने बहुत खोजने की कोशिश की, लेकिन सांड़ नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गांव के सांड़ को बरामद कराने की मांग की। ब्यूरो