बागपत। ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद के नेतृत्व में भट्ठा मजदूर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। अवगत कराया कि शासन द्वारा पथाई 525 प्रति हजार की दर से भुगतान तय हुआ है। जिले में भट्ठा मालिक इस दर से मजदूरों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस दर से भुगतान करने की मांग करने पर उन्हें धमकाया जाता है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें ओम सिंह, विजयपाल, राम कुमार, मुकेश, अंकित, दीपक, कर्मवीर, सचिन, पाला, धर्मेंद्र, रविंद्र, जोगिंद्र, यशपाल, रोहताश, राजेश, मुलतान, समंदर, ब्रिजेश, बबलू आदि रहे। ब्यूरो