फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की बांट जोह रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक में पिछले 15 दिन से काउंसिल प्रक्रिया चल रही है, लेकिन काउंसिल के लिए बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी पूरे दिन शिक्षक छात्र-छात्राओं की बांट जोहते रहे, लेकिन एक भी छात्र काउंसिल कराने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने बताया कि संस्थान मेें इलेक्ट्रानिक, मेकेनिकल, सिविल आदि सहित कई ट्रेडों में 594 सीटें निर्धारित की गयी। आठ जून से काउंसिल प्रक्रिया चल रही है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। अभी तक मात्र 39 सीटों पर ही काउंसिल हो पाई है। शनिवार को भी पूरे दिन काउंसिल प्रक्रिया में जुटे शिक्षक छात्र-छात्राओं की बांट जोहते रहे, लेकिन कोई छात्र नहीं पहुंचा। प्रधानाचार्य ने कहा काउंसिल प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए पांच काउंटर लगाए हैं। शायद बच्चे गर्मी के चलते काउंसिल कराने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें