फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जून को थाने को मिलेगी कबाड़ हुए वाहनों से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। उपजिलाधिकारी बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी ने नायब तहसीलदार छपरौली को निर्देश दिए कि छह जून को छपरौली थाना परिसर में खड़े 14 वाहनों को बेचते समय वाहनों के आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट के फोटो के साथ साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाए जो मालखाने के रिकार्ड में रखी जाएगी। इसके बाद थाना परिसर में खड़े वाहनों से निजात मिल सकेगी, क्योंकि वाहन खड़े रहने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। जेसीबी से उठवाकर इन्हें एक साइड में लगवाया, लेकिन बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से इसका लाभ नहीं मिल सका । ट्रक, ट्रैक्टर और बड़ी गाड़ियों को परिसर से हटाने से सभी को राहत मिल सकेगी। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया छह जून को वाहनों को बेचे जाने के बाद शेष बचे वाहनों की अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। आदेश मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें