बड़ौत (बागपत)। मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों की 12वें दिन हड़ताल जारी रही और उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल और धरना जारी रहेगा। कहा कि हड़ताल के चलते मुख्य डाक घर में डाक के ढेर लग गए हैं और सभी डाक सेवाएं बाधित हो रही हैं। मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जब कि उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसमें दिनेश, योगेश देवी, राम सिंह, ओमप्रकाश, सुंदर, विनोद, प्रवेंद्र, मुकेश, हरवीर सिंह, चरण सिंह, नीरज शर्मा शामिल रहे।