बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित समारोह में शबगा इंटर कॉलेज में हुई जिला बास्केटबाल टूर्नामेंट में चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि 20 मई को शबगा इंटर कॉलेज में आयोजित जिला बास्केटबाल टूर्नामेंट मेें स्कूल के छात्र सार्थक, उदय, हिमांशु और आदर्श का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया ।