बड़ौत (बागपत)।
श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को शैक्षिक गोष्ठी और विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमेें युवाओं को संस्कारवान शिक्षा देने पर बल दिया।
पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, वर्तमान कॉलेज प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और पीटीआई विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस शैक्षिक गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय युवा संस्कारवान शिक्षा के अभाव में गलत रास्तों पर चल पड़ा है। उसे न तो अपने सम्मान की चिंता है और न ही अपने परिजनों और गुरुजनों की। शराब और जुआ की लत पड़कर आपराधिक घटनाओं मेें लिप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा युवाओं को संस्कारवान और शिक्षित बनाने की जरूरत है। कॉलेज प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। अंत में विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कॉलेज प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा को विदाई दी। इसमें तेजपाल शर्मा, संजीव कुमार, सुरेंद्र शर्मा, योगेश कुमार, पंकज शर्मा, अजय आर्य, सोबरन सिंह आदि रहे।