हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश राहुल चतुर्वेदी ने बागपत कचहरी का निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारी व शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक ली और न्यायहित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कचहरी में सुरक्षा कर्मियों व वादकारियों के लिए लगाए गए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया।
शनिवार को बागपत पहुंचे इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश राहुल चतुर्वेदी का जिला जज उपेन्द्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, एडीएम लोकपाल सिंह ने स्वागत किया। मुख्य न्यायधीश ने कचहरी का निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारी व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर न्यायहित में कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य न्यायधीश अधिवक्ताओं के चैंबरों में पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने भी फूल मालाएं पहचानकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला जज उपेन्द्र कुमार, एडीजे रमेश चंद्र दिवाकर, डॉ. मनू कालिया, डीजीसी सुनील पंवार, एडीजीसी सुरेन्द्र यादव, बार काउंसिल के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।