फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो खा लूंगा जहर - लास नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेना के लांस नायक ने संपूर्ण समाधान दिवस में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। दोनों ने उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद तहसील परिसर में सैनिक ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जहर खा लेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बागपत तहसील में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया । मेरठ में तैनात रमाला क्षेत्र के लूंब निवासी लांस नायक संजीव कुमार तहसील में पहुंचे। लांस नायक ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसकी चार बीघा जमीन पर परिवार के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे वह बेहद परेशान है। नामचीन अपराधी भी विपक्षियों का साथ दे रहे हैं। वह कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीएम ने सैनिक को उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। दूसरी तरफ प्रार्थना पत्र देकर लौटे लांस नायक ने तहसील परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उसकी फसल को उजाड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसके पास जहर खाकर जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें