फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से पैदा होती है लाइलाज बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंटर कॉलेजों में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया, इसमें विद्यार्थियों को बचाव की जानकारी दी। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और एसपी ग्राम्य विकास एवं ग्रामोद्योग संस्थान लखनऊ ने फैजपुर निनाना गांव के चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, सरूरपुर खेकड़ी गांव के इंटर कॉलेज में गोष्ठी की। इसमें संस्थान के अध्यक्ष हरिओम ने तंबाकू से बचाव की जानकारी देकर बताया कि इसका सेवन से लाइलाज बीमारी हो जाती है। इससे बने उत्पाद का सेवन नहीं करना चाहिए। परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह और रवि कुमार ने हुक्का, गुटका, पान-मसाला, खैनी, बीड़ी, सिगरेट, पान सुपारी से कैंसर, लकवा जैसी बीमारी हो जाती है। विद्यालय परिसर और 100 गज की परिधि में तंबाकू से बने उत्पाद बेचने या अवस्कों से बचाने और बेचने पर प्रतिबंधित है, इसके उल्लंघन पर 200 रुपये जुर्माने की सजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें