फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं को सूत कातने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी युवा बिरादरी और समन्वय परिवार नई दिल्ली के सौजन्य से फतेहपुर पूठी स्थित श्री सांई ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी और महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र और छात्राओं को कस्तूरबा गांधी और बापू की विचार धारा से अवगत कराया, साथ ही छात्र और छात्राओं को सूत कातने का प्रशिक्षण भी दिया।
महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह और प्रबंधक अनुज मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर गांधी जी पीस फाउंडेशन दिल्ली के रमेश चंद शर्मा ने छात्र और छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से दुर्लभ पत्रों के द्वारा कस्तूरबा एवं गांधी जी के जीवन व्रत और विचार धारा पर प्रकाश डाला और रविंद्र नाथ टैगोर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सरोजनी नायडू, मदन मोहन मालवीय के जीवन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्र और छात्राओं, शिक्षकों को पेटी चरखा, किताब चरखा, प्रवास चरखा, तकली से सूत कातने का प्रशिक्षण भी दिया और छात्र और छात्राओं की नैतिक शक्ति, उत्साह बढ़ाने के लिए विल्मा रुडोल्फ, थॉमस एडिसन, नचिकेता, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव तारा की कहानी सुनाई और देशभक्ति से ओतप्रोत और महात्मा गांधी जी की विचार धारा पर आधारित गीतों की प्रस्तुति कर सभी को मंत्र मुग्ध किया। इस दौरान प्रधानाचार्य निधि चौधरी ने छात्र छात्राओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। संचालन मास्टर अरुण मलिक ने किया। इसमें हरिद्वारी, अमित, दीपक, राजीव, अनिता, सपना, ममता नीता आदि का प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें