बड़ौत (बागपत)।
पलड़ी गांव में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के पक्ष में ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया। और कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किए वो सराहनीय हैं।
पलड़ी गांव में मौजूद ग्रामीणों ने कहा विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कार्य किए जो अस्पताल बंद थे, उन्हें चालू कराया। सड़कों का निर्माण कराया। रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण और गन्ना भुगतान की लड़ाई लखनऊ तक उठाई और उन्होंने गरीबों की आवाज उठाई। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य किए। वक्ताओं ने कहा कि चौ अजित सिंह ने महा गठबंधन के कारण ही सहेंद्र रमाला को पार्टी से निष्कासित किया है। यह गलत कदम है। हम इस पर नाराजगी जताते हैं। वे जिस दल में जाएंगे, हम उस दल का समर्थन करेंगे। इसमें कपिल वर्मा, संजय, बिजेंद्र, हरबीर, राकेश,बंटी, रविंद्र, इलियास, प्रदीप, मोनू, अख्तर, प्रदीप, श्यामलाल, दयानंद आदि रहे ।