फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को स्कूली बच्चों ने फूल देकर दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सड़कों पर आए दिन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल ने तीन दिवसीय सड़क दुघर्टना जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन स्कूली बच्चों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल देकर नसीहत दी।
विज्ञापन

संस्था की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को स्कूली बच्चों ने बड़ौत-कोताना मार्ग पर सड़क दुघर्टना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल देकर जीवन के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. मनीष तोमर ने कहा कि हमें सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। जीवन के मूल्य को समझे। यदि आप सड़क पर बिना हेलमेट व नियम विरुद्ध बाइक चलाएंगे तो जान जाने का खतरा मंडराता रहता है। आपके पीछे आपका परिवार, बच्चे है। उनके बारे मेें सोचे। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर रामपाल सिंह, सरोज, कोमल, तनिष्का आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें