बड़ौत (बागपत)।
दो दिवसीय कृषक गोष्ठी के शुभारंभ पर मां सरस्वती के चित्र को मंचासीन अतिथियों की मेज के आगे मंच पर रख दिया। चित्र के पीछे अतिथियों बैठे। इसे मां सरस्वती का अपमान बताकर किसानों ने नाराजगी जताई है।
तहसील परिसर मेें सोमवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी शुरू हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने मंच पर रखी मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलन भी किया, लेकिन अतिथियों या किसी अन्य का ध्यान इस पर नहीं गया कि चित्र कहां रखा है। बाद में किसानों ने इस पर नाराजगी जताई।
इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने कहा मंच पर ही मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए रखी थी। उनके पीछे मंच पर अतिथि बैठे थे। अपमान जैसी कोई बात नहीं है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि कोई जानबूझकर माता का अपमान नहीं करता है। दीप प्रज्ज्वलन के समय मां की तस्वीर को मंच के ऊपरी हिस्से में रखने का ख्याल आया था। फिलहाल आयोजकों को मां सरस्वती की तस्वीर वहां से हटाकर मंच के ऊपरी हिस्से में रखने के निर्देश किए हैं।