फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने से फैलती है बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में सोमवार को जनसभा का आयोजन किया। इसमें कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें लोगों को खुले में शौच करने से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शहीद ने की। संचालक सचिव भूपेंद्र ने किया। इसमें प्रधान शहीद और सचिव भूपेंद्र ने कहा कि आसपास साफ-सफाई न रखने से लोग अनेकों बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांव और मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का सबसे बड़ा कारण खुले मेें शौच जाना भी है। बताया कि खुले में शौच जाने से उसमें से उठने वाले दुर्गंध सहित अन्य जहरीले जीवों से लोग भयंकर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने शौचालय का निर्माण कर उसको प्रयोग कर बीमारियों से बचने के बारे में बताया। इस अवसर पर गांव स्तर पर स्वच्छता टोली का गठन भी किया। इसमें में इमरान, सुऐब, आबिद, शकील, कल्लू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें