बागपत। एक तो किसान पहले से ही बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है, ऊपर से जब से बागपत में नलकूप कनेक्शन खुले हैं, तभी से किसानों से फीटिंग रिपोर्ट के बहाने अवैध वसूली की जा रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में भाकियू मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। किसान ने कहा फीटिंग रिपोर्ट के बैंक में 500 रुपये जमा किया जाता है, जिसकी किसानों को रसीद दी जाती है, इसके बाद फीटिंग रिपोर्ट बनाने वाले लोग मनमाना ढंग से किसानों से हजारों रुपये ऐंठते हैं, इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती। इससे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने कहा शिकायत मिली है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।