फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाए छिपी हैं, जिनको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। जौहड़ी के निशानेबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश विदेश में पहचान बनाई है।
डीएम बाग़पत ऋषिरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता निशानेबाजों के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। डीएम ने रेंज पर जमकर निशाने लगाए तथा निशानेबाजों के साथ अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन पूर्व साईं कोच विवेक आत्रेय शर्मा ने किया। इस अवसर पर शूटिंग प्रतिभाओं को तराशकर मुकाम तक पहुंचाने वाले डॉ. राजपाल सिंह, नरवीर श्योराण, रविदत्त शर्मा, जगवीर सिंह, दादी चंद्रो तोमर, सोहनपाल, राजेन्द्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, साईं कॉच नीतू श्योराण, शमीम अहमद, रवि जाटव, मीना कुमारी, बिट्टू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दस मीटर एयर रायफल यूथ पुरुष स्पर्धा में विक्रांत चौहान ने स्वर्ण, हर्ष कुमार ने रजत तथा हर्षित ने कांस्य जीता। एयर रायफल एनआर पुरुष स्पर्धा में हर्ष कुमार को स्वर्ण, प्रिंस कुमार को रजत तथा रोहन को कांस्य मिला। दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में अर्जुन तोमर ने स्वर्ण, सुमित ने रजत तथा शेखर बालियान ने कांस्य झटका। इसी स्पर्धा के यूथ पुरुष वर्ग में शिवम को स्वर्ण, दीपांशु को रजत तथा हिमांशु तोमर को कांस्य मिला। सब जूनियर पुरुष वर्ग में सागर दांगी स्वर्ण, नईम मलिक रजत तथा हर्ष मुदगल ने कांस्य पर कब्जा किया। इसी स्पर्धा के यूथ महिला वर्ग में वर्षा दूहन को स्वर्ण, कीर्ति पूनिया को रजत, कनिष्का को कांस्य मिला। सीनियर वर्ग में दीक्षा श्योराण ने स्वर्ण, हिमांशी उपाध्याय को रजत तथा सीओ वन्दना शर्मा को कांस्य पदक मिला। बिगनर वर्ग में पारुल ने स्वर्ण, सैन मलिक ने रजत तथा रूपल ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें