फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता दिवस पर विभिन्न स्कूल और कॉलेजों ने नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रासेयो की प्रथम व द्वितीय इकाई के तत्वावधान में आयोजित रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता जैन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली गांधी रोड, नेहरू रोड, बिजरौल रोड, बावली रोड आदि जगहों से होते हुए वापस कॉलेज में आकर संपन्न हुई। इसमें राखी, तनुष्का, किरण, प्रिया, पारूल, नाजिया, उमा, रूकैया, पूजा का सहयोग रहा। जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई के तत्वावधान में जागरूकता रैली का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीरालाल और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली तहसील प्रांगण में पहुंची। वहां एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने उन्हें शपथ दिलाई। उधर कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के तत्वावधान में निकाली रैली का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इसमें डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. हीरालाल, अजय, विजय, प्रमोद, अनिल आदि रहे। वहीं कॉलेज की रासेयो की चतुर्थ इकाई ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह, खुशी, ज्योति, कोमल, डॉ अरविंद कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरीश, डॉ. शिव कुमार, डॉ. जीपी सिंह, किशोर, अमित आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, जनता वैदिक इंटर कॉलेज से भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील में पहुंची। एसडीएम, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह, प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने बच्चों को शपथ दिलाई। इसमें तहसीलदार मांगेराम चौहान, नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र, हरेंद्र, प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, सतवीर सिंह, ललित जैन, मुकेश गुप्ता, रीता कौशिक आदि रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें