फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की सेवा करें स्काउट-गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। मूर्ति देवी मेमोरियल कॉलेज पिलाना और बागपत इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी के स्काउट गाइड कैंप का समापन हुआ। बीएड द्वितीय वर्ष और बीटीसी प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों की सहायता, भोजन बनाना, गीत, नृत्य, ध्वज गीत, मार्च पास्ट की जानकारी दी। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । टोली नायक अश्वनी कुमार और अंकुर की टॉली ने तंबू निर्माण में प्रथम स्थान, भोजन निर्माण में वात्सायन की टोली प्रथम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम शिव वात्सायन, ज्योति पूजा देवी, निकेता प्रस्तुत किए। डायरेक्टर गजराज गिरि ने कहा हमारे सामाजिक जीवन और अध्यापक जीवन के लिए स्काउट का बड़ा महत्व है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा, रीना, कविता, रीतू गोस्वामी, अंकित कटारिया, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें