नगर अध्यक्ष रविंद्र और महामंत्री अशोक को बनाया
बड़ौत (बागपत)। पंच मुखी मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में समाज की आमसभा हुई। इसमें नगर कार्यकारिणी का गठन किया। चौरासी देश खाप के चौधरी रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में हुई सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश कौशिक ने नगर अध्यक्ष पद पर रविंद्र भारद्वाज एवं महामंत्री अशोक शर्मा को मनोनीत किया और उनकी कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई । संचालन अशोक शर्मा और सत्यवीर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें घनश्याम शर्मा, नीरज कौशिक, राजपाल, सुभाष भारद्वाज, राकेश शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, रामकुमार शर्मा, देव कुमार शर्मा, सतवीर शर्मा, योगेंद्र भारद्वाज, डॉ. रमेश वशिष्ठ, सुधीर शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, ओमपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, कंवर पाल शर्मा, सुधीर शर्मा, देवेंद्र कौशिक, मनोज शर्मा आदि रहे।